: 45 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Admin
Wed, May 10, 2023
रुपईडीहा, बहराच। थाना रुपईडीहा क्षेत्र में चरस तस्करों के पकड़ने का सिलशिला जारी है। रुपईडीहा पुलिस द्वारा दो दिनों से लगातार चरस की खेप तस्करों के साथ पकड़ी जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्रीधर पाठक ने बताया कि उ.नि. विजय चौधरी मय हमराही पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र रोकथाम अपराध चैकिंग नशीला वस्तु चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु के दौरान चौरी कुटिया के पास से चरस तस्कर मुन्नन पुत्र छोटकऊ उर्फ महमूद अली निवासी अगैय्या थाना कोतवाली नानपारा के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया जिसके संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय सदर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन