ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: 60 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

600 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
पकड़े गए तस्कर के पास से 1250 रूपये नगदी, मोबाइल फोन व जाइलो गाड़ी बरामद
बहराइच। एसटीएफ व थाना फखरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को 600 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बीती रात्रि फखरपुर थाना क्षेत्र के मरौचा मोड़ से धर दबोचा। पकड़ी गई ब्राउन शुगर की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रूपये आंकी गई है। पकड़े गए तस्कर की पहचान कासिम उर्फ सोनू पुत्र वसीम निवासी वार्ड नं.-9 चकिया रोड वरधनवा, थाना रूपईडीहा के रूप में की गई। तस्कर के पास से 12500 रूपये नगदी, एक अदद आधार कार्ड, एक अदद मोबाइल, एक अदद जाइलो गाड़ी बरामद किया गया। एसटीएफ को काफी समय से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदांे में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की इकाईयों, टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में संजीव कुमार दीक्षित पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ के पर्यवेक्षण में एसटीएफ मुख्यालय में एक टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी तथा अभिसूचना तन्त्र को सक्रिय किया गया। अभिसूचना संकलन के माध्यम से ज्ञात हुआ कि एक व्यक्ति जनपद बाराबंकी से नेपाल में अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) लेकर जनपद बहराइच के रास्ते नेपाल जायेगा। यदि शीघ्रता की जाये तो पकड़ा जा सकता है। प्राप्त सूचना पर उप निरीक्षक अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में उ.निरी. रामकृष्ण यादव, मुख्य आरक्षी विद्यासागर, मु.आरक्षी घनश्याम राय, व आरक्षी अवनीष कुमार की एक टीम गठित कर, मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहँुच कर मुखबिर की निशादेही पर उपरोक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्त नेे संक्षिप्त पूछताछ पर बताया कि मैं यह ब्राउन शुगर जनपद बाराबंकी से खरीद कर, नेपाल राष्ट्र में ऊंचे दामों पर बेचता हूॅ। मै यह कार्य तीन-चार वर्षो से कर रहा हूॅ। इसके सम्बन्ध में मेरे पिता जी को पूरी जानकारी रहती है। इससे प्राप्त धन को मैं अपने आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए प्रयोग करता हूॅ। इस बार भी मैं यह ब्राउन शुगर नेपाल बेचने जा रहा था कि आप लोगों द्वारा मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व थाना फखरपुर में मुअसं 246/23 धारा 8/18/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें