डीएम व एसपी ने बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण : वायर क्रेट में स्लोप पिचिंग का कार्य कराया जा रहा है
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jul 18, 2026
बहराइच। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के साथ महसी तहसील क्षेत्र में बेलहा-बेहरौली तटबंध पर संचालित बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सरयू ड्रेनेज खंड-प्रथम तथा तहसीलदार महसी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि परियोजना अन्तर्गत स्पर निर्माण हेतु बेलहा-बेहरौली तटबंध के किलोमीटर 49.100 पर लगभग 450.00 मीटर लम्बाई में मिट्टी का शैंक बनाकर नोज भाग में 18.00 मीटर, अपस्ट्रीम भाग में 120.00 मीटर तथा डाउनस्ट्रीम में 60.00 मीटर लम्बाई में वायर क्रेट में बोल्डर का लांचिग एप्रन एवं 0.30 मीटर मोटाई का वायर क्रेट में स्लोप पिंचिग का कार्य प्रस्तावित था। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत मिट्टी का शैक, बोल्डर लॉन्चिंग एप्रन तथा वायर क्रेट में स्लोप पिचिंग का कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य 8 मई से प्रारंभ होकर 3 नवंबर तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन