नहर में डूबने से युवक की हुई मौत, शव बरामद : श्रीराम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि जुगनू पानी में लापता हो गया
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jul 6, 2026
रूपईडीहा, बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के औरहवा गांव के पास नहर में डूबे युवक का शव सोमवार को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि औरहवा दाखिला परगवाहा निवासी जुगनू उर्फ सत्यनारायण (24) पुत्र सिपाही रविवार शाम अपने मित्र श्रीराम पुत्र बाजे के साथ नहर में नहा रहा था। बताया जाता है कि दोनों ने शराब का सेवन किया हुआ था। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। जिसमें श्रीराम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि जुगनू पानी में लापता हो गया। सूचना पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवक की तलाश शुरू कराई। सोमवार को जुगनू का शव नहर से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पंचायतनामा भरने की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन