ब्रेकिंग

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों का अभिनन्दन समारोह आयोजित

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों पर भी की चर्चा

नोडल अधिकारी ने मूर्तिहा रेंज व रामलीला मैदान कैसरगंज में किया पौधरोपण

शंकराचार्य ने गौ संरक्षण के महत्व पर दिया बल

पुलिस-आबकारी की मिलीभगत से यह कारोबार खुलेआम चल रहा

Ad

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का जगह-जगह किया गया स्वागत अभिनंदन : शंकराचार्य ने गौ संरक्षण के महत्व पर दिया बल

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jul 13, 2026

बहराइच/कैसरगंज/महसी। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज का बहराइच आगमन से पूर्व मदनकोठी पर अखिल भारतीय गौरवशाली क्षत्रिय समाज फाउंडेशन द्वारा ऐतिहासिक स्वागत एवं हृदयीय अभिनंदन किया गया। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर का बहराइच-लखनऊ मार्ग पर महसी जाते समय रास्ते में अखिल भारतीय गौरवशाली क्षत्रिय समाज फाउंडेशन के उपाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता विनय सिंह के नेतृत्व में पुष्प वर्षा एवं शंखनाद करके भव्य स्वागत किया गया। अपने बक्तब्य में शंकराचार्य ने गौ संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि जो सरकार हमारी गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा नही देगी उसे मत नही करना है। उन्होंने समाज में गौ रक्षा सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा राष्ट्र हित मे जागरुकता लाने आह्वान किया। इससे पूर्व कैसरगंज के परमहंस डिग्री कॉलेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजवादी पार्टी के विधायक आनंद यादव ने क्षेत्रवासियों के साथ जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और आरती कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक आनंद यादव ने गोरक्षा अभियान का पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक के.के.ओझा, वरिष्ठ सपा नेता अनिल यादव, क्रांति कुमार सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान पवन यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। महिलाओं की भी इसमें सक्रिय भागीदारी रही। सोमवार दोपहर महसी में ज्योतिषपीठाधीश्वर एवं द्वारका-शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन हुआ। लोगों ने उनका उत्साह के साथ स्वागत किया। दोपहर लगभग तीन बजे जब जगद्गुरु शंकराचार्य महसी पहुँचे, तो समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और पूर्व प्रत्याशी देवेश चंद्र मिश्र मंजनू के नेतृत्व में भारी संख्या में भक्त और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। हर-हर महादेव और जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज की जय के उद्घोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उपस्थित जनसमूह ने पुष्प वर्षा और मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, उपाध्यक्ष अनिल कुमार यादव, जगन्नाथ नाथ त्रिपाठी, माधवदीन मिश्र, विजय कुमार शुक्ल, विलोचन तिवारी, धीरेन्द्र यादव, ध्रुव यादव, योगेन्द्र नाथ अवस्थी, पुंडरीक पांडेय, श्रीराम पांडेय, अनिल सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें