स्वतंत्रता सेनानी रवीन्द्र नाथ टैगोर की पुण्यतिथि मनाई गई : सेनानी उत्तराधिकारियों ने उन्हें भारतीय साहित्य का परचम पूरी दुनिया में फहराने वाला बताया
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Aug 7, 2026
बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में सेनानी उत्तराधिकारियों ने नोबेल पुरस्कार विजेता राष्ट्र गौरव एवं स्वतंत्रता सेनानी रवीन्द्र नाथ टैगोर की पुण्यतिथि मनाई। सेनानी उत्तराधिकारियों ने उन्हें भारतीय साहित्य का परचम पूरी दुनिया में फहराने वाला बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि रवीन्द्र नाथ टैगोर का जन्म 07 मई 1861 को पश्चिमी बंगाल के कोलकाता में हुआ था। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि ब्रिटिश सरकार ने उन्हें 1915 में नाइटहुड की उपाधि दी थी, जिसे उन्होंने 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में वापस कर दिया था। उनकी रचनाएं गोरा-उपन्यास, जन-गण-मन और आमार सोनार बांग्ला- गीत, काबुली वाला-कहानी, बंगाल के अतिरिक्त देश विदेश में भी प्रसिद्ध है। कार्यक्रम में अनिल उपाध्याय, दोस्त मोहम्मद, अब्दुल रहमान, तुलसी राम मौर्य, श्यामलाल गौतम, यदुनाथ प्रसाद यादव, मुरली पाण्डेय, कृष्ण देव तिवारी, रवीन्द्र कुमार सिंह,शिव नारायण, संगठन जिला महामंत्री राजू मिश्र, मोहर्रम अली सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन