: प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न पर गोष्ठी का आयोजन
Admin
Sun, Apr 9, 2023
रुपईडीहा, बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस समय क्षेत्र में कड़ी मेहनत कर रहे है और प्रतिदिन कोई न कोई कार्यक्रम करके लोगो से जुड़ रहे है व सरकार द्वारा जनता के हितों में किये जा रहे कार्यो एवं योजनाओं को जनता तक पहुचाने का कार्य भी कर रहे है। इसी क्रम में भाजपा किसान मोर्चा मंडल रुपईडीहा के अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह पखवारा के अंतर्गत ब्लॉक नवाबगंज मुख्यालय पर प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री गोपाल शरण सिंह एवं जिलाध्यक्ष भाजपा, किसान मोर्चा जीतेंद्र प्रताप सिंह जीतू एवं विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख नवाबगंज जयप्रकाश सिंह व मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा भीमसेन मिश्रा ने किया। कार्यकर्ताओं व किसानों को संबोधित करते हुए जीतू ने कहा कि हम सब किसान भाइयों को श्री अन्न फसल उपजाना चाहिए। जिसमे बाजरा, कोदो, ज्वार की पैदावार बढ़ाएं और इसके बाजार के बारे में बिल्कुल चिंता न करे हमारी सरकार इसकी खरीदारी करेगी और बाहरी मुल्कों में एक्सपोर्ट होगा। जिससे हमें अच्छी रकम भी प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री ने श्री अन्न के उपज के बारे में इस वर्ष के बजट में प्रावधान किया है। श्री अन्न खाने से हम लोग स्वस्थ रहेंगे निरोगी रहेंगे। उन्होंने कहा भाजपा का मतलब है मिशन समाज सेवा और विश्व का नेतृत्व है भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सर्वे भवंतु सुखिनःके उद्देश्य से काम करती है। ब्लाक प्रमुख नवाबगंज जेपी सिंह ने कहा कि हम लोग प्राकृतिक खेती की तरफ अपना ध्यान आकर्षित करें और स्वस्थ रहें हम सब अपने घरों पर गमलों में गोबर की खाद से सब्जियां उगा सकते हैं। इन्हीं विषयों पर मुख्य अतिथि ने अपने विचार रसखकर सभी किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह ने किया। कार्यक्रम के बाद 1 किलोमीटर पदयात्रा निकाली गई और लोगों व किसानों जागरूक करने के उद्देश्य से संदेश दिया गया। हर किसान ने ठाना है श्री अन्न उपजाना है। प्राकृतिक खेती अपनाओ जीवन को स्वस्थ बनाओ। आदि स्लोगन की तख्तियां हाथों में लेकर पैदल मार्च कर किसान भाइयों को संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा विजय सिंह, रतन अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, निकाय चुनाव संयोजक देवेंद्र पाठक, मंडल महामंत्री पहलाद वर्मा, मंडल महामंत्री विजय त्रिपाठी, इंजीनियर आरके सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष नवाबगंज कमलेश वर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह, समाजसेवी शिवपूजन सिंह, बृज नरेश श्रीवास्तव, शेर सिंह, मंडल महामंत्री किसान मोर्चा कृष्ण कुमार वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार, मनोज प्रजापति, सर्वेश मिश्रा ,योगेश पांडे ,सोनू सोनी, संतोष प्रजापति, संतोष वर्मा, ध्रुव राज वर्मा, सभी कार्यकर्ताओ सहित दर्जनों किसान भाई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन