170 खोये मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया : मोबाइल फोन स्वामियों ने पुलिस की तत्परता एवं प्रभावी कार्यप्रणाली की सराहना की
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Nov 7, 2026
बहराइच। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से खोए विभिन्न कम्पनियों के कुल 170 मोबाइल फोन कीमत लगभग 36 लाख रूपये बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किये गये। सर्विलांस टीम द्वारा सभी थानों से समन्वय स्थापित करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल की नियमित मॉनीटरिंग की गई। अभियान के दौरान जनपदीय पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न कंपनियों के कुल 170 खोए मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोनों को शनिवार पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल फोन पाकर लाभार्थियों द्वारा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की तत्परता एवं प्रभावी कार्यप्रणाली की सराहना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन