ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

नवप्रवेशित छात्रों का सीडीओ ने किया स्वागत : नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 2, 2026

बहराइच। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने विकास खण्ड पयागपुर अन्तर्गत पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय झाला तरहर का भ्रमण कर उत्तर प्रदेश शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण अन्तर्गत संचालित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करते हुए विद्यालय में नवप्रवेशित पाँच बच्चों का स्वयं नामांकन कराया। उन्हें तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा विद्यालय में स्थापित अत्याधुनिक एस्ट्रोनॉमी लैब का उद्घाटन किया। विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने लैब का अवलोकन करते हुए कहा कि विज्ञान एवं नवाचार आधारित शिक्षा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से खगोल विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बनाए रखने तथा उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों से संवाद करते हुए उन्होंने प्रत्येक पात्र बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करने तथा नियमित उपस्थिति बनाए रखने की अपील की। सीडीओ श्री धनवंता ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के साथ विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रत्येक छात्र-छात्रा से अपने जीवन में कम से कम एक पौधे का संरक्षण करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी, पयागपुर, ग्राम प्रधान, झाला तरहर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, समस्त शिक्षकगण, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक, छात्र-छात्राएँ व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें