ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

साधन सह.समिति भिलौरा बांसू के सचिव पर खाद वितरण में अनियमितता का आरोप : सचिव भवानी प्रसाद मिश्र द्वारा समानता न रखते हुए अपने कुछ चहेतों को दस से पंद्रह बोरी खाद दे दी

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 31, 2025

फखरपुर, बहराइच । साधन सहकारी समिति भिलौरा बांसू के सचिव भवानी प्रसाद मिश्र गुरुवार को समिति पर डीएपी व यूरिया खाद का वितरण कर रहे थे। क्षेत्र के काफी किसान खेत में खाद डालने के लिए समिति पर आए हुए थे। परन्तु सचिव भवानी प्रसाद मिश्र द्वारा समानता न रखते हुए अपने कुछ चहेतों को दस से पंद्रह बोरी खाद दे दी गई। जबकि छोटे व सीधे किसानों को एक बोरी खाद न देते हुए बैरंग वापस लौटा दिया गया। जिससे किसान काफी आक्रोशित हो गए और उन्होंने इसकी शिकायत एडीओ कोआपरेटिव को कर दी। एडीओ कोआपरेटिव ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की तो पता चला कि सचिव भवानी प्रसाद द्वारा कुछ लोगों को दस से पंद्रह बोरी खाद फर्जी तरीके से दे दी है। जबकि अधिकतर किसानों को एक बोरी खाद भी नहीं मिली है। एडीओ कोआपरेटिव ने सचिव को फटकार लगाते हुए निष्पक्ष रूप से खाद वितरण करने का आदेश दिया है। क्षेत्रीय किसानों का यह भी आरोप है कि सचिव द्वारा रात्रि में मानक से अधिक मूल्य लेकर खाद की काला बाजारी की जाती है। आक्रोशित किसान सचिव की शिकायत 1076 सहित जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से भी की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें