जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण को दी जायेगी प्राथमिकताः प्रशान्त कुमार : एसडीएम कैसरगंज ने तहसील पहुंचकर किया कार्यभार ग्रहण
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jul 27, 2026
कैसरगंज, बहराइच। कैसरगंज तहसील को 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी प्रशांत कुमार नायक के रूप में नए उप जिलाधिकारी मिले हैं। उन्होंने तहसील पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके आगमन से तहसील क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। क्योंकि युवा हैं तेज तर्रार भी काम करने मे रूचि रखने वाले एसडीएम है। उन्होंने बताया कि राजस्व, कानून-व्यवस्था, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यभार संभालने के बाद उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक ने तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर लंबित राजस्व मामलों, जन शिकायतों, न्यायालयीन प्रकरणों और अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। प्रशांत कुमार नायक इससे पहले उन्नाव में कार्यरत थे। उन्होंने लखनऊ और आजमगढ़ सहित कई जिलों में एसडीएम के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन