ब्रेकिंग

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

ग्राम में सुविधाओं का विकास तेज़ी के साथ किया जा रहा

प्रभारी मंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

चुनाव निरस्त करने की मांग

Ad

कस्तूरबा गांधी विद्यालय का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Aug 20, 2026

गजाधारपुर, बहराइच। कैसरगंज ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय लालपुर जलालपुर में एसडीएम प्रशांत नायक ने बच्चों की सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुधवार देर शाम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, भोजन, स्वच्छता और छात्रावास की अन्य व्यवस्थाओ का गहनता से परीक्षण किया। आवासीय विद्यालय के रसोईघर, शयन कक्ष, शौचालय, स्टॉक रजिस्टर और साफ-सफाई का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पंजीकृत छात्राओं की उपस्थित की जांच की जो सही पाई गईं। औचक निरीक्षण में छात्राओं से प्रश्न पूँछकर उनका शैक्षणिक स्तर परखा और सही जवाब मिलने पर संतोष जताया। निरीक्षण के पश्चात शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ बैठक कर विद्यालय संचालन से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी ली।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें