ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव की घटना

दानराशि की चोरी रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है

कोतवाली नगर पुलिस नें बीते दिनों हुई दो चोरियों का किया खुलासा

बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा व नगदी बरामद

Ad

: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के निधन पर एसडीएम व सीओ ने दी गार्ड आफ ऑनर की सलामी

बहराइच। ’स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिव नारायण लाल गुप्ता पुत्र मैकूलाल गुप्ता निवासी भगड़वा बाजार का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वतंत्र संग्राम सेनानी के निधन पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह, तहसीलदार कैसरगंज व पुलिस के जवानों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को गार्ड आफ ऑनर की सलामी दी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवनारायण लाल गुप्ता का जन्म 17 फरवरी 1917 में उनके पैतृक गांव भगड़वा बाजार में हुई थी। शिव नारायण गुप्ता 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन में दो बार जेल भी गए थे। उनके निधन पर क्षेत्र के तमाम संभ्रांत नागरिक ने शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें