ब्रेकिंग

हथिनी की प्रदर्शनी से गूंजा स्कूल, बच्चे हुए रोमांचित

लीपापोती में लगा हॉस्पिटल प्रशासन

बाइक सवार नकाबपोश बदमाश छीन ले गए रूपयों से भरा बैग

शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करें

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Ad

ग्लोबल टाइगर डे पर बच्चों ने कागज पर उकेरा बाघ के चित्र : हथिनी की प्रदर्शनी से गूंजा स्कूल, बच्चे हुए रोमांचित

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 28, 2026

बिछिया, बहराइच। शारदा सहायक परियोजना प्राइमरी विद्यालय गिरिजापुरी में ग्लोबल टाइगर डे पर वन विभाग ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। बच्चों ने कागज पर बाघ की जीवंत कलाकृतियां बनाकर जंगल के राजा के प्रति प्रेम जताया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हथिनी जयमाला और चम्पाकली की प्रदर्शनी रही। दोनों हथिनियों को देख बच्चे रोमांच से भर उठे और जमकर तालियां बजाईं। रेंजर आशीष गौड़ के नेतृत्व में वन दारोगा राधेश्याम, वन रक्षक संतोष और स्कूल के प्रधानाचार्य मुनव्वर खान, शिक्षक श्रवण कुमार, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे। वनकर्मियों ने बच्चों को बाघ संरक्षण और जंगल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें