सीएचसी में मिली खामियां, चिकित्सकों को दी हिदायत : समस्त स्टाफ का संतोषजनक स्पष्टीकरण ना आने तक वेतन बाधित
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Aug 1, 2026
बहराइच। सीएमओ डा.संजय कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा का प्रातः10 बजे के करीब निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिकित्सा संस्थान पर ताला लगा मिला। चौकीदार सीएमओ के सामने ही ताला खोलने पहुंचा। सीएमओ को इस संस्थान की शिकायत बार-बार मिल रही थी। अस्पताल देर से आना, बीच में उठ-उठ कर अपने निजी चिकित्सा संस्थान पर चले जाना, अस्पताल में कम समय देना जैसी शिकायतें चिकित्सा अधिकारी के बारे में विभिन्न स्रोतों से बार-बार आ रही थी। सीएमओ ने समस्त स्टाफ का संतोषजनक स्पष्टीकरण ना आने तक वेतन बाधित किया। सभी डॉक्टरों को बुलाकर समझाया गया कि मरीजों को अधिक से अधिक सुविधा कम से कम भाग दौड़ में मिलनी चाहिए। दवाएं बाहर से ना लिखी जाए। बाहरी व्यक्ति डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ के आसपास अस्पताल में बराबर ना दिखे अन्यथा सरकारी नियमों के तहत कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा विभिन्न प्रकार की समस्याओं को भी सुना गया एवं उसके निराकरण का आश्वासन दिया गया। पत्रकार एवं मीडिया के लोग भी वहां उपस्थित थे उन्होंने बाहरी लोगों को अस्पताल में अस्पताल के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा सह देने की बात कही। सीएमओ ने स्थिति को सुधारने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन