सभी वाहन अनुज्ञा-पत्र के अनुसार निर्धारित रूटों पर ही संचालित हों : डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jun 20, 2025
बहराइच। बृहस्पतिवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश में सार्वजनिक क्षेत्र एवं निजी क्षेत्र में निजी निवेश से स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क की स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश स्टेज कैरिज बस अड्डा, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज व आल इण्डिया टूरिस्ट बस पार्क (स्थापना एवं विनियमन) नीति, 2025 का व्यापक स्तर पर प्रचार किया जाय। डीएम ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों तथा इस क्षेत्र में निवेश करने के इच्छुक व्यक्तियों को नीति के सम्बन्ध में जानकारी देकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाय ताकि प्रदेश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों एवं क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर हो सके। डीएम मोनिका रानी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वाहन अनुज्ञा-पत्र के अनुसार निर्धारित रूटों पर ही संचालित हों तथा किसी भी स्थिति में ओवरलोडिंग न होने पाये। उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को अनाधिकृत रूप से संचालित बस अड्डों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। डीएम ने निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु एनएच पर चलने वाले अनाधिकृत टैªक्टरों तथा सड़क के दोनों ओर खड़े होने वाले वाहनों विशेषकर ट्रकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाय। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रर्वतन कार्यों में निरन्तरता लाकर अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की जाय। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा व ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, एआरटीओ ओपी सिंह, सम्बन्धित एसडीएम, अधि. अभि. लो.नि.वि. अमर सिंह व प्रदीप कुमार सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन