ब्रेकिंग

20 से होगी नियमित पेराई

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

रोज़गार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर ने वितरित किये जॉब ऑफर लेटर

घरेलू नल कनेक्शन एवं ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ad

खंड विकास अधिकारी बनी फातिमाबानो : ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा की

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Oct 9, 2025

बहराइच। मिशन शक्ति के अंतर्गत विकास खंड मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर जन शिकायतें सुनी। मिशन शक्ति अभियान के तहत कंपोजिट विद्यालय ऐनी हातिनसी की छात्रा फातिमाबानो ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर खंड विकास अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। कंपोजिट विद्यालय की छात्रा इफरा बेगम ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत की कुर्सी पर बैठकर जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायत का तत्काल निस्तारण किया तथा संबंधित कर्मचारियों को अवगत कराया कि कोई भी शिकायत आती हैं तो तत्काल उसका निदान करें। इन छात्राओं ने जन समस्याओं की सुनवाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी सचिन भारतीय ने बताया कि सरकार की मंशा है कि महिलाएं बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि महिलाएं बिना किसी रुकावट के प्रशासनिक क्षेत्र में आएं, ताकि समाज की अन्य महिलाएं भी अपनी बात कहने में संकोच न करें। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सचिन भारतीय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, बृजेश सिंह, मतलूब बाबू, ज्ञानेंद्र बाबू, अजय सिंह, रवि सिंह पवार, रितेश जायसवाल, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, आनंद मौर्य, राम कैलाश सहित छात्र रिदाफातिमा, आयशा खातून, शिक्षक आनंद मणि त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें