ब्रेकिंग

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अधीनस्थ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल की प्रेरणादायक सफलता

समय पर जांच और उपचार का दिया गया संदेश

एनआरएलएम योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

गुणवत्तापूर्ण एवं दक्षतामूलक शिक्षा के लिए हितधारकों ने लिया निपुणता का संकल्प

हथिनी की प्रदर्शनी से गूंजा स्कूल, बच्चे हुए रोमांचित

Ad

स्वयं सहायता समूहों की प्रोफाईलिंग कार्य में तेज़ी लाएं अधिकारीः सीडीओ : एनआरएलएम योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jul 29, 2026

बहराइच। दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के गठन, प्रोफाईलिंग, विद्युत सखी एक्टिवेशन, आरएफपी एवं सीआईएफ की डिमांड तथा बैंक क्रेडिट लिंकेज की बिंदुवार समीक्षा के उद्देश्य से मंगलवार देर शाम विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए प्रभारी उपायुक्त स्वतः रोज़गार रवि शंकर पाण्डेय द्वारा बताया गया कि जुलाई तक स्वयं सहायता समूह गठन का निर्धारित लक्ष्य 5,639 के सापेक्ष 1,092 समूहों का गठन किया जा चुका है। मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड महसी, पयागपुर, हुजूरपुर, चितौरा एवं शिवपुर की अपेक्षाकृत कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारियों आईएसबी एवं ब्लॉक मिशन मैनेजरों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिया। साथ ही सभी विकास खण्डों को स्वयं सहायता समूहों की प्रोफाईलिंग, विद्युत सखी एक्टिवेशन, आरएफपी, सीआईएफ की मांग तथा बैंक क्रेडिट लिंकेज की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने शासन के महत्वाकांक्षी तिरंगा झण्डा निर्माण अभियान की समीक्षा करते हुए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रेरित कर 12 अगस्त तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में तिरंगा झण्डों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करते हुए योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों तक पहुंचायें। इस अवसर पर प्रभारी उपायुक्त स्वतः रोजगार, खण्ड विकास अधिकारी, जिला मिशन प्रबंधक, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी, ब्लॉक मिशन मैनेजर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर्स उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें