ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: पर्यावरण संरक्षण व जल प्रदूषण पर अंकुश लगाने का लिया संकल्प

मरी माता मन्दिर परिसर में पीपल का पौध रोपित किया
बहराइच। विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल भारतीय गौरवशाली क्षत्रिय महासभा फाउंडेशन के तत्वावधान में मरी माता मन्दिर परिसर में पीपल का पौध लगाकर एवं सरयू नदी में खड़े होकर पर्यावरण बचाने तथा जल प्रदूषण पर अंकुश लगाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी उत्तर प्रदेश विनय सिंह ने कहा सभी लोग जन्म दिन व शादी के वर्षगांठ पर दिखावे के फिजूल खर्ची से हट कर पौध लगाने व नदियों मे जल की शुद्धता के लिए श्रमदान करें। संचालन मण्डलीय अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह कुशवाहा ने किया। जिलाध्यक्ष ध्रुवराज सिंह ने आगामी दिनों में जल प्रदूषण को लेकर जनजागृति अभियान चलाने की घोषणा की। जिलाधिकारी से चीनी मिलों द्वारा सरयू नदी में छोडे जा रहे दूषित व विषाक्त शीरे पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की पुरजोर तरीके से मांग की। इस अवसर पर नंद कुमार रावत, मोहम्मद इशारत खान, मूलचन्द राव, इन्द्र कुमार यादव, बृजेश पाठक आदि सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें