ब्रेकिंग

हथिनी की प्रदर्शनी से गूंजा स्कूल, बच्चे हुए रोमांचित

लीपापोती में लगा हॉस्पिटल प्रशासन

बाइक सवार नकाबपोश बदमाश छीन ले गए रूपयों से भरा बैग

शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करें

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Ad

तीन निरीक्षकों व सत्रह उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव : शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करें

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 28, 2026

बहराइच। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसपी ने तीन निरीक्षकों और सत्रह उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। निरीक्षक जयपाल को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना खैरीघाट, निरीक्षक सजनू यादव को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना कोतवाली देहात व महिला निरीक्षक सुमन सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक महिला थाना का प्रभार सौंपा है। वहीं उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी को थाना खैरीघाट से थाना रानीपुर, उप निरीक्षक विकास कुमार वर्मा को चौकी प्रभारी कानूनगोपुरा से चौकी प्रभारी राजा बाजार नानपारा, उप निरीक्षक दीपक गिरि को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कानूनगोपुरा, उप निरीक्षक दिनेश कुमार कुशवाहा को चौकी प्रभारी घाघराघाट से चौकी प्रभारी पटेशिया, उप निरीक्षक लक्ष्मण पाण्डेय को चौकी प्रभारी पटेशिया से अपराध शाखा, उप निरीक्षक जितेश कुमार सिंह चौकी प्रभारी सीतापुरवा से थाना फखरपुर, उप निरीक्षक अरूण कुमार सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सीतापुरवा, उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को थाना कैसरगंज से चौकी प्रभारी घाघराघाट, उप निरीक्षक सुरपति त्रिपाठी को चौकी प्रभारी गुरगुट्टा से चौकी प्रभारी सिविल लाइन, उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी गुरगुट्टा, उप निरीक्षक अजेश कुमार को चौकी प्रभारी सिविल लाइन से चौकी प्रभारी बलईगांव, उप निरीक्षक अनिल यादव को चौकी प्रभारी बलईगांव से थाना फखरपुर, उप निरीक्षक बिहारी सिंह यादव को चौकी प्रभारी कस्बा रिसिया से पुलिस लाइन, उप निरीक्षक तनवीर अहमद को थाना विशेश्वरगंज से थाना नवाबगंज, उप निरीक्षक सुधीर सिंह को चौकी प्रभारी गिरजापुरी बैराज से चौकी प्रभारी कस्बा रिसिया, उप निरीक्षक संदीप कुमार को रिट सेल से चौकी प्रभारी महसी व म.उ.नि. विनीता रावत को प्रभारी थानाध्यक्ष महिला थाना से जन शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि यह तबादला आमजन की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और थानों की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नए कार्यभार संभालने वाले अधिकारियों को एसपी ने निर्देश दिए हैं कि वे क्षेत्र में गश्त बढ़ाएं, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें