ब्रेकिंग

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यो एवं शिक्षकों का अभिनन्दन समारोह आयोजित

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों पर भी की चर्चा

नोडल अधिकारी ने मूर्तिहा रेंज व रामलीला मैदान कैसरगंज में किया पौधरोपण

शंकराचार्य ने गौ संरक्षण के महत्व पर दिया बल

पुलिस-आबकारी की मिलीभगत से यह कारोबार खुलेआम चल रहा

Ad

प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से इलाज के दौरान हुई मौत : भदवानी गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर कर रहे थे मरम्मत कार्य

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jul 13, 2026

ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

बहराइच। बिजली विभाग की लापरवाही एक परिवार पर भारी पड़ गई। 11 हजार वोल्ट की लाइन पर काम कर रहे एक क्षेत्रीय प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है, जबकि ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बौंडी थाना क्षेत्र के हेमनापुर मरवट गांव निवासी अनिल क्षेत्रीय प्राइवेट लाइनमैन के रूप में कार्य करते थे। बताया जा रहा है कि वह फखरपुर पावर हाउस के अधिकारियों और सरकारी लाइनमैन के कहने पर भदवानी गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइन में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे अनिल करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण तत्काल अनिल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान अनिल ने दम तोड़ दिया। अनिल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लाइन पर कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया और बिना सूचना बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ। ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, उचित मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें