ब्रेकिंग

नेपालगंज रोड स्टेशन पहुंचे चीफ इंजीनियर

यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की

सीओ यातायात, एआरटीओ व रोडवेज अधिकारियों की संयुक्त कार्रवाई

लगातार हो रही बरामदगी के बावजूद बड़े कारोबारी अब भी सुरक्षा एजेंसियों की पकड़ से दूर

आवश्यक सूचनाओं का संकलन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए

Ad

सपाईयों ने छोटे लोहिया की जयंती मनाई : जनेश्वर मिश्र के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Aug 5, 2026

बहराइच। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर बुधवार को छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। जिसके उपरांत विचार गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने की। जबकि संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष जाफर उल्लाह खान ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके समर्पण तथा सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, प्रकोष्ठों एवं सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर जनेश्वर मिश्र को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश सिंह शैलू (मौर्य राजवंश), जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव एवं रामजी यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव, बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष पेशकार राव, अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संत कुमार पासी, महिला सभा की जिलाध्यक्ष मनु देवी, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शेख रियाजुद्दीन, सदर विधानसभा अध्यक्ष गौरव यादव, मटेरा विधानसभा अध्यक्ष जवाहर यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुनील यादव, महिला सभा की प्रदेश सचिव रेखा राव, हर्षित त्रिपाठी, युवजन सभा के महासचिव रत्नेश मिश्रा, दीपांशु मिश्रा, मिथलेश यादव, राम महेश यादव, प्रतीक शुक्ला, सुनील अवस्थी तथा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश लोधी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें