पुण्यतिथि पर याद किए गए क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त : स्वतंत्रता आन्दोलन में किए गए योगदान को याद किया
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Jul 20, 2026
बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में सेनानी उत्तराधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि मनाई। उपस्थित जनों ने स्वतंत्रता आन्दोलन उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि केन्द्रीय असेम्बली बम काण्ड के लिए बटुकेश्वर दत्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई और अंडमान की सेलुलर जेल भेज दिया गया। जिला इकाई बहराइच, श्रावस्ती संगठन के संरक्षक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि बटुकेश्वर दत्त भारत के महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी थे, उनका जन्म 18 नवंबर 1910 को बंगाल के वर्धमान जिले के ओरा गांव में हुआ था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उमेश पाण्डेय एडवोकेट, राम रूप मिश्र, पवन सिंह, मोहर्रम अली तथा संगठन के संयुक्त महामंत्री आदित्य भान सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन