: तापमान के चढ़ते पारे से स्कूली बच्चों को राहत, विद्यालयों के समय में परिवर्तन
Admin
Thu, Apr 20, 2023बहराइच। तराई में तापमान के चढ़ते पारे ने दिन में लू तथा गर्म हवाओं के थपेड़े बढ़ा दिए हैं। जिसके चलते नौनिहालों को स्कूल से छुट्टी के दौरान हीट स्ट्रोक के मामले सामने आ रहे हैं। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखकर जिले में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा इस संबंध में 15 अप्रैल को जिलाधिकारी से विद्यालयों के समय परिवर्तन के लिए ज्ञापन देकर विद्यालय के समय में परिवर्तन की मांग की गई थी। महासंघ की मांग पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अग्रिम आदेशों तक स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे कर दिया गया है। संगठन के जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र व महामंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी ने छात्रो व शिक्षकों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन के निर्णय तथा आदेश निर्गत किये जाने पर जिलाधिकारीएवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन