जिले के दो शिक्षकों ने प्राप्त किया प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण : ड्राप्ट ऑउट बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्राप्त किया प्रशिक्षण
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jul 11, 2026
बहराइच। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर के प्राचार्य व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के दो शिक्षकों ने प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले में ड्राप्ट ऑउट बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया। अब यही प्रदेश स्तरीय मास्टर ट्रेनर जनपद स्तर पर आगामी महीने में ब्लॉक स्तरीय चिन्हित शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण देंगे। डायट प्राचार्य व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद प्रशिक्षण लखनऊ के तत्वाधान में आदेशित जिले के दो शिक्षक विकास खंड पयागपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा कमाल शिवदहा के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्र तथा डायट के प्रवक्ता दशरथ यादव ने राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज में 9 जुलाई से 11 जुलाई तक तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। राज स्तरीय प्राप्त प्रशिक्षण में हिंदी भाषा, गणित,अंग्रेजी, पर्यावरण आदि पर विस्तार रूप से जानकारी प्राप्त की। अब यही शिक्षक आगामी महीने में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के चार-चार शिक्षकों को जनपद स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। जिससे परिषदीय विद्यालय में आउट ऑफ स्कूल बच्चों की संख्या को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कारगर साबित होगी साथ ही साथ कोई भी बच्चा विद्यालय से विमुख नहीं होगा। राज्य शिक्षा संस्थान के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद, पूर्व बीएसए व जिला विद्यालय निरीक्षक एस एन चौरसिया, प्रवक्ता व प्रशिक्षण प्रभारी डॉक्टर निहारिका कुमार, योगीराज मिश्र, हरेराम पांडेय, प्रज्ञा सिंह, डॉक्टर पूनम सिंह ,कृष्णा देवी आदि प्रवक्ताओं ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन