ब्रेकिंग

निस्तारित किए गए संदर्भों की कार्रवाई का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए रैंकिंग में सुधार लाया जाए

ओवरब्रिज के मरम्मत का काम अंतिम चरण में

श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई

श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ वीरांगना फूलन देवी की जयंती मनाई

अभिभावक-शिक्षक संघ का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

Ad

सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक सम्पन्न : निस्तारित किए गए संदर्भों की कार्रवाई का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए रैंकिंग में सुधार लाया जाए

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 10, 2026

बहराइच। शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों, सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा के लिए विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निस्तारित किए गए संदर्भों की कार्रवाई का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए रैंकिंग में सुधार लाया जाए, ताकि जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि जनसंतुष्टि का प्रतिशत किसी भी दशा में कम न होने पाए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राज कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, अधि.अभि. लो.नि.वि. प्रदीप कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार, डीईएसटीओ घासीराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें