कैरियर काउन्सिलिंग सत्र का आयोजन : तकनीकी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिये
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Oct 10, 2026
बहराइच। जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित हो रहे सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत शुक्रवार को राजकीय आश्रम पद्वति बालिका इण्टर कालेज रिसिया में कैरियर काउन्सिलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कैरियर काउन्सिलिंग सत्र को सम्बोधित करते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार द्वारा उपस्थित छात्राओं को मार्गदर्शित किया गया कि सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम व सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य करायें ताकि आप को देश के साथ-साथ विदेशों में भी उपलब्ध अवसरों का लाभ मिल सके। श्री कुमार ने कहा कि कैरियर काउन्सिलिंग छात्रों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार सही स्ट्रीम, कोर्स या विशेषज्ञ मंचों के जरिए सही करियर क्षेत्र चुनने में मदद करती है। कॅरियर काउन्सिलिंग सत्र को सम्बोधित करते हुए विषय विशेषज्ञ अभिषेक सिंह गौतम द्वारा तकनीकी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों के सम्बन्ध में विस्तृत प्रकाश डालते हुए महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन