ब्रेकिंग

जांच में जुटी पुलिस

थाना समाधान दिवस में संवेदनशील दिखीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

तकनीकी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिये

कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे

रोडवेज बसों के चालक एवं परिचालकों सहित अन्य लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Ad

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि : राजनैतिक यात्रा और संघर्षों पर प्रकाश डाला

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Oct 10, 2026

बहराइच। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने किया। संचालन महासचिव सुनील निषाद ने किया। कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया और नेता जी के राजनैतिक यात्रा और संघर्षों पर प्रकाश डाला गया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव एडवोकेट ने कहा कि आजाद हिंदुस्तान में डा. राममनोहर लोहिया और गांधी के समाजवादी सपनों को पूरा करने के लिए नेताजी ने जीवन भर संघर्ष किया। आर्थिक विषमता, पूंजी का समान वितरण सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलकर वंचित समाज को विशेष अवसर देकर उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के लिए मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करने का काम किया। नेता जी हिंदी भाषा के प्रबल समर्थक थे। आज उन्हीं के पदचिन्हों पर चलकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता जी के सपनों को पूरा करने के लिए पीढ़ी आंदोलन को आगे बढ़ाकर समाजिक न्याय समता व संपन्नता का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश गौतम, पूर्व विधायक के के ओझा, पूर्व विधायक शव्वीर अहमद वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष जफरुल्ला खान बंटी, अनिल यादव, देवेश चंद्र मिश्र, आनंद प्रकाश यादव एडवोकेट, शैलेश सिंह शैलू (मौर्य राजवंश) प्रदेश उपाध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा, अवधेश वर्मा, जयंकर सिंह, देवी दयाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बहराइच। राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी द्वारा समाजवादी नेता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन त्रिभुवन आश्रम त्रिभुवन दत्त पुरा कैसरगंज में किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा ने शनिवार को धरतीपुत्र स्व. मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 1980 से 1992 के बीच के वर्षों में अपने सम्बन्धों को याद करते हुए उन्हें एक महान समाजवादी पुरोधा तथा आजीवन गरीबों, पिछड़ों, वंचितों के हक की लड़ाई लड़ने वाला और सर्व समाज को लेकर चलने वाला समाजवादी नेता बताया। कार्यक्रम में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी ने गरीबों, किसानों और पिछड़ों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर सुदर्शन सिंह पूर्व गन्ना चेयरमैन, जयनू ठाकुर, अखिलेश सिंह, पंकज वर्मा, संतोष सिंह सरपंच, रमेश सिंह, देवा सिंह, शिवकुमार सिंह, सुभाष आर्मी कैसरगंज ब्लाक अध्यक्ष कृपा राम गौतम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें