ब्रेकिंग

जांच में जुटी पुलिस

थाना समाधान दिवस में संवेदनशील दिखीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

तकनीकी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिये

कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे

रोडवेज बसों के चालक एवं परिचालकों सहित अन्य लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Ad

भौंरी गांव में सड़क किनारे मिला युवक का शव : जांच में जुटी पुलिस

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Oct 10, 2026

बौंडी, बहराइच। थाना क्षेत्र के भौंरी गांव में सड़क किनारे रामतेज प्रजापति 35 वर्षीय पुत्र स्व. लखन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची बौंडी पुलिस ने लोगों को शांत कराकर यातायात बहाल कराया। घूरहरिपुर निवासी रामतेज बिजली विभाग में मजदूरी करता था। परिजनों ने काम के दौरान हादसे में मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

15 वर्षीय बालक की डूबकर मौत

बहराइच। पिंगला नाला पर पितृ विसर्जन के लिए गए 15 वर्षीय बालक का पैर फिसल जाने के कारण वह नाले में गिर गया। जहां उसकी डूबकर मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान 15 वर्षीय सतीश वर्मा पुत्र मोहन निवासी हुसेपुर थाना फखरपुर के रूप में की गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

सर्पदंश से महिला की मौत

बहराइच। जिले के सम्मनपुरवा गांव में धान काटने के दौरान सांप के डसने से 45 वर्षीय रेखा देवी की मौत हो गई। परिजन पहले झाड़-फूंक कराने लगे। जब हालत में कोई सुधार नहीं हुआत तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें