ब्रेकिंग

प्रथम चरण में बहराइच सहित प्रदेश के 36 जनपदों में लागू होगी व्यवस्था

पुरुष एवं महिला वर्ग में स्वर्ण पदक विजेताओं को डीएम ने दिए मेडल

अपूर्ण कार्यों का पूर्ण कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जाय स्वच्छ पेयजल

एफएलसी कार्य आगामी 14 से 15 दिवसों में कर लिया जायेगा पूर्ण

काफी प्रयास के बाद भी छात्र पता नहीं चल सका

Ad

अंतरमहाविद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम : पुरुष एवं महिला वर्ग में स्वर्ण पदक विजेताओं को डीएम ने दिए मेडल

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Oct 9, 2026

बहराइच। माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के तत्वावधान में महिला महाविद्यालय बहराइच द्वारा अंतरमहाविद्यालयीय बॉक्सिंग (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा, दमखम और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्रतियोगिता की प्रतिभागी सभी टीमों स्वागत करते हुए कहा कि खेल में जीत से ज्यादा महत्व अच्छी खेल भावना के साथ खेलों में प्रतिभाग करना है। डीएम ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जो खिलाड़ी पोडियम तक नहीं पहुंच सके हैं वे निराश न हो बल्कि इस हार से प्रेरणा लेते हुए प्रयास को जारी रखें। उन्हें भी अवश्य सफलता मिलेगी। डीएम ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल व सुखमय जीवन की शुभकामना देते हुए आयोजन मण्डल के प्रयासों की भी सराहना की। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के अलग-अलग भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने तथा उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया। पुरुष वर्ग में 47-50 कि.ग्रा. भार वर्ग में शांति देवी यादव डिग्री कॉलेज के आदित्य शर्मा, 50-55 कि.ग्रा. भार वर्ग में नंदिनी नगर पीजी कॉलेज के रवि गौड़, 55-60 कि.ग्रा. भार वर्ग में नंदिनी नगर पीजी कॉलेज के आलोक प्रजापति तथा 60-65 कि.ग्रा. भार वर्ग में राजा देवी पीजी कॉलेज के प्रकाश यादव, 70-75 कि.ग्रा. भार वर्ग में शांति देवी यादव डिग्री कॉलेज के आशुतोष यादव व 75 कि.ग्रा. भार वर्ग में नंदिनी नगर पीजी कॉलेज के श्रेयांश राय ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त संजीवनी कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड फिजिकल एजुकेशन, कीर्तनपुर, बहराइच के नित्यानंद पासवान ने भी अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। महिला वर्ग में 45-48 कि.ग्रा. भार वर्ग में महिला पीजी कॉलेज, बहराइच की मुस्कान, 48-51 कि.ग्रा. भार वर्ग में जादौन लॉ कॉलेज, बहराइच की खुशी दुबे, 51-54 कि.ग्रा. भार वर्ग में महिला पीजी कॉलेज, बहराइच की नेहा वर्मा तथा 54-57 कि.ग्रा. भार वर्ग में किसान पीजी कॉलेज, बहराइच की एकता वर्मा तथा 80 कि.ग्रा. से अधिक भार वर्ग में महिला पीजी कॉलेज, बहराइच की वंशिका अवस्थी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में डॉ. विनय कुमार मिश्रा, ऑब्जर्वर, संजीवनी पीजी कॉलेज, राष्ट्रीय स्तर के रेफरी एवं जज अनुराग चौधरी ने निर्णायक की जिम्मेदारी निभाई। रिंग ऑफिसर के रूप में संजय कुमार हेला एवं शिवम जायसवाल ने प्रतियोगिता के संचालन में सहयोग किया। कार्यक्रम में महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. प्रिया मुखर्जी, प्रबंध समिति के सचिव श्याम करण टेकरीवाल, समिति के सदस्य आदर्श अग्रवाल, विनोद टेकरीवाल, श्रवण कुमार शुक्ला एवं मनोज गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्रीड़ा प्रभारी आकांक्षा पटेल तथा डॉ. श्याम कुमार चौधरी, डॉ. रूही, डॉ. लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, कु. मनीषा गुप्ता, तनवीर फातिमा एवं कोच इसरार अली का योगदान रहा। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के अन्य प्रवक्ताओं, कार्यालय कर्मचारियों तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिला। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता और खेल भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें