ब्रेकिंग

जांच में जुटी पुलिस

थाना समाधान दिवस में संवेदनशील दिखीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

तकनीकी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिये

कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे

रोडवेज बसों के चालक एवं परिचालकों सहित अन्य लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Ad

त्यौहारों पर आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील : डीएम, एसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Oct 10, 2026

रूपईडीहा, बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा आगामी त्योहारों नवरात्र, दुर्गा पूजा एवं दशहरा आदि के दृष्टिगत थाना रुपईडीहा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम, एसएसबी कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु उपस्थित सभी लोगों से आपसी सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही धार्मिक आयोजनों एवं जुलूसों के दौरान निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने तथा किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न करने की अपील की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर त्योहारों के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित कराने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही आयोजकों से समन्वय स्थापित कर जुलूस एवं धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें