ब्रेकिंग

जांच में जुटी पुलिस

थाना समाधान दिवस में संवेदनशील दिखीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

तकनीकी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिये

कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे

रोडवेज बसों के चालक एवं परिचालकों सहित अन्य लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

Ad

बीएलओ व सुपरवाइजर्य का प्रशिक्षण सम्पन्न : कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Oct 10, 2026

बहराइच। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 284 मटेरा श्रीमती अमिता यादव की अध्यक्षता में तहसील सदर सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 284-मटेरा के बूथ लेबिल अधिकारियों एवं सुपरवाइजर्य का वृहद प्रशिक्षण एवं बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर तहसीलदार बहराइच व चकबंदी अधिकारी, एडीओ रिसिया सहित बीएलओ एवं सुपरवाईज़र्स मौजूद रहे। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती यादव द्वारा बीएलओ और सुपरवाइजरों के साथ बैठक करते हुए घर-घर सत्यापन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। बीएलओ को वर्तमान मतदाता सूची का पूर्व की निर्वाचक नामावलियों से मिलान कर ऐसे मतदाताओं को चिन्हित करने के निर्देश दिए, जिनका नाम पहले सूची में था, लेकिन वर्तमान सूची में नहीं है। चिन्हित मतदाताओं के घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया जाए तथा पात्र पाए जाने पर फॉर्म-6 भरवाकर नाम मतदाता सूची में नाम शामिल कराया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें