वाहनों की तकनीकी जांच के लिए स्थापित होंगे स्वचालित परीक्षण स्टेशन : प्रथम चरण में बहराइच सहित प्रदेश के 36 जनपदों में लागू होगी व्यवस्था
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Oct 9, 2026
बहराइच। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वाहनों की तकनीकी जांच को हाई-टेक बनाने के लिए स्वचालित परीक्षण स्टेशन की मान्यता, विनियमन एवं नियंत्रण हेतु राज्य नीति, 2026 प्रख्यापित की गयी है। परिवहन विभाग द्वारा जारी नई राज्य नीति 2026 के अन्तर्गत प्रथम चरण में शामिल प्रदेश के 36 जनपदों में जनपद बहराइच को भी चुना गया है। एआरटीओ श्री कुमार ने बताया कि जनपद बहराइच में एटीएस की स्थापना के पारंभिक रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 अक्टूबर को अपरान्ह 12 बजे से प्रारम्भ हो जायेगी। इच्छुक उद्यमी और आवेदक नेशनल सिंगल बिंडों (एनएसडब्लूएस) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने ट्रान्सपोर्ट यूनियनों, वाहन स्वामियों और स्थानीय उद्यमियों को सुझाव दिया है कि वे इस पारदर्शी व्यवस्था का लाभ उठायें। योजना और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक अधिकारिक (एनएसडब्लूएस) पोर्टल का अवलोकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन