ब्रेकिंग

यूपी बैंक इम्पलाइज यूनियन की कार्यकारिणी गठित

चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए सुधारात्मक सुझाव दिए

विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

प्रधान मुख्य वन संरक्षक व मुख्य वन संरक्षक ने ग्राम घिसनीपुरवा का किया भ्रमण

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक व प्रमाण पत्र

Ad

किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट ने कारागार का किया निरीक्षण : चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए सुधारात्मक सुझाव दिए

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Sep 20, 2026

बहराइच। किशोर न्याय बोर्ड बहराइच की प्रधान मजिस्ट्रेट सुश्री निधि वर्मा ने सदस्य किशोर न्याय बोर्ड संजय अवस्थी के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधान मजिस्ट्रेट द्वारा आवासीय बैरकों की स्थिति, साफ सफाई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता तथा बालकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं का गहनता के साथ परीक्षण किया गया। प्रधान मजिस्ट्रेट ने बैरकों में प्रकाश, वेंटिलेशन, स्वच्छ पेयजल व चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेते हुए सुधारात्मक सुझाव दिए तथा बालकों के खेल एवं पुस्तकालय सुविधाओं को बढ़ाने का भी सुझाव दिया। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान महिलाओं और उनके साथ रह रहे बच्चों को देखा। उन्होंने पर्याप्त साफ सफाई और बच्चों को पौष्टिक पदार्थों देने के लिए कहा। कारागार निरीक्षण के दौरान अधीक्षक राजीव सिंह व जेलर अजय कुमार झा, किशोर न्याय बोर्ड की लिपिक ज्योति सिंह, कोर्ट मोहर्रिर मनीष पांडे तथा कारागार के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें