ब्रेकिंग

11 किसानों द्वारा पराली जलाने पर 47 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भैया दूज पर्व

संदूक का ताला काटकर वारदात को दिया अंजाम

4300 लाभार्थियों के बैंक खातों में अन्तरित की गई रू. 215 करोड़ की सहायता राशि

बीते 37 वर्षो से लगातार करते आ रहे है रक्तदान

Ad

सियार हमले में पीड़ित परिवारजन से की भेंट : प्रधान मुख्य वन संरक्षक व मुख्य वन संरक्षक ने ग्राम घिसनीपुरवा का किया भ्रमण

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Sep 20, 2026

बहराइच। प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उत्त्तर प्रदेश श्रीमती अनुराधा वैमूरी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/मुख्य वन संरक्षक (मध्य क्षेत्र) उत्तर प्रदेश डॉ. रेणु सिंह एवं एवं वन संरक्षक, देवीपाटन वृत्त, गोण्डा डॉ. सेम्मारन एम. द्वारा शनिवार को बहराइच वन प्रभाग की रेंज बहराइच के अन्तर्गत ग्राम-घिसनीपुरवा (अमकोलवा) पहुँचकर मौके का निरीक्षण किया गया। मौके पर पहुँचकर परिवारजन से मुलाकात कर हर सम्भव मदद हेतु आश्वस्त किया गया। परिवारजन से पूँछताछ में ज्ञात हुआ कि जब श्रीमती सुनीता देवी पत्नी राम प्रसाद अपने बच्चों कु. माधुरी व दीपक एवं अंजनी पुत्री रामू निवासीगण ग्राम-घिसनीपुरवा अमकोलवा के साथ जब अपने घान के खेत में निराई करने गये थे उसी समय अचानक एक पागल सियार द्वारा उन पर हमला कर दिया गया। जिसमें श्रीमती सुनीता देवी गम्भीर रूप से घायल हो गयी एवं अन्य तीन लोगों को हल्की-फुल्की खरोचें आयी। सभी लोगों का तत्काल प्राथमिक उपचार सामुदाचिक स्वास्थ्य केन्द्र, पहुँचकट्टा में कराया गया। तदोपरान्त चिकित्सकों द्वारा सभी को मेडिकल कालेज, बहराइच हेतु रेफर कर दिया गया। श्रीमती सुनीता देवी का इलाज चल रहा है एवं अन्य तीन लोग पूर्णरूप से स्वस्थ्य हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर उपस्थित आम जनमानस को वन्य जीव के हमले से बचाव हेतु जागरूक किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें