कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना : यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Aug 5, 2026
रुपईडीहा, बहराइच। सावन माह में भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का अद्भुत नजारा बुधवार को नगर पंचायत रुपईडीहा में देखने को मिला। जब 150 से अधिक कांवरियों का विशाल जत्था बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। पूरे क्षेत्र में बोल बम, हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से माहौल शिवमय हो गया। यह कांवर यात्रा धर्मेंद्र कौशल एवं रिंकू अवस्थी के संरक्षण में आयोजित की गई। यात्रा में अनुज कौशल, गुड्डू सोनी, शिवम गुप्ता, रेखा, संगीता जायसवाल, ममता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शिवभक्त शामिल हुए। रवानगी से पूर्व श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की प्रार्थना की
विज्ञापन
विज्ञापन