ब्रेकिंग

जनपद में अवस्थित समस्त गोआश्रय स्थलों को सीसीटीवी कैमरों से आच्छादित किया जाये

जनगणना कार्मिकों को दी गई व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी

संगठन द्वारा प्रकाशित स्मारिका को सप्रेम भेंट की

मरीज़ों के साथ आने वाले तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो

तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

Ad

दो दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ : जनगणना कार्मिकों को दी गई व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 16, 2026

बहराइच। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अन्तर्गत 16 नवम्बर से 30 नवम्बर तक स्वःगणना तथा 01 दिसम्बर से 04 जनवरी तक आयोजित होने वाले डाटा संग्रहण कार्य को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, समस्त उप जिला जनगणना अधिकारी/उप जिलाधिकारी, चार्ज अधिकारी/तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी घासी राम, जनगणना निदेशालय की ओर से नामित जिला प्रभारी अमन श्रीवास्तव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी योगेश यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे जनगणना कार्य को टीम भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कर जनपद को उत्कृष्ट प्रदर्शन की श्रेणी में लाने में सहयोग प्रदान करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण अधिकारी अमन श्रीवास्तव ने भारत की जनगणना-2027 के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं है, बल्कि यह शासन की नीतियों, योजनाओं एवं विकास कार्यों की आधारशिला है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना कार्य को पूर्ण गंभीरता, निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित करें। प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा जनगणना की प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही तरीके से संधारण, डिजिटल उपकरणों के उपयोग तथा डेटा की गोपनीयता बनाए रखने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें