ब्रेकिंग

जनमत के 20 वर्षों से जारी रक्तदान अभियान की 70वीं श्रृंखला संपन्न

नगर पंचायत रूपईडीहा में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के विवाद में थमा विकास

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई

मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत करीब 9 करोड़ 32 लाख रुपये

Ad

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार भेंट कर दी गई विदाई : पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jun 30, 2026

बहराइच। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को उपहार भेंट कर विदाई दी गई। 30 जून को 06 पुलिसकर्मी पुलिस विभाग में अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति पर पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात राज सिंह यादव द्वारा पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर, शाल उढ़ाकर एवं उपहार स्वरूप निरीक्षक नागरिक पुलिस विद्या सागर वर्मा, उ.नि.कमलेश यादव, उ.नि.मैनुद्दीन खाँ, उ.नि.रामबेलास यादव, उ.नि.संतोष कुमार, लीडिंग फायरमैन भिषामा को श्रीरामचरितमानस, ट्राली बैग भेंट कर विदा किया गया। पुलिसकर्मियों द्वारा किये गये योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें