एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्यायें : थाना समाधान दिवस का आयोजन
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jun 27, 2026
बहराइच। शनिवार को जनपद के प्रत्येक थाना स्तर पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा राजस्व टीम के साथ थाना रामगांव में उपस्थित रहकर थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच हेतु विधिक निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए गए। थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही भूमि विवाद के मामले में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल के थानों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, थानाध्यक्ष रामगांव व राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन