अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने कसे थानाध्यक्षों के पेंच : सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Sep 21, 2026
बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद की कानून-व्यवस्था एवं अपराध की स्थिति की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त एवं पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थानों पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित, शिकायतकर्ता के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विशेष रूप से महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट एवं गंभीर अपराधों से संबंधित विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गोष्ठी के अंत में एसपी द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक एवं विभिन्न शाखाओं, इकाइयों के प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन