युवती ने सरयू नहर में लगाई छलांग : तलाश में जुटी पुलिस
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jul 17, 2026
बिछिया, बहराइच। थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चफरिया के नयापुरवा गाँव निवासी राधा 26 पुत्री किशोरी ने गाँव के समीप सरयू नहर के 9 नंबर पुल से नहर में छलांग लगा दी। युवती के छलांग लगाते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने तत्काल सूचना थाना सुजौली पुलिस को दी। मौके पर टीम के साथ पहुचे थानाध्यक्ष राम गोविंद वर्मा ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरु कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पानी कम कराकर स्थानीय गोताखोरों से तलाश कराई जा रही है साथ ही प्रशासन को सूचित कर विभागीय गोताखोरों को भी बुलाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया की घटना लगभग 12 बजे की है घर वालों को खेत जाने की बात कहकर युवती घर से निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन