ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

नदी में डूबे बुजुर्ग का दूसरे दिन भी नहीं मिला कोई सुराग : डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 17, 2026

जरवलरोड, बहराइच। थाना जरवलरोड क्षेत्र के धनराजपुर गांव में रविवार को घाघरा नदी के बाढ़ के पानी में डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन लगातार जुटा हुआ है। हादसे के बाद से ही इलाके में हड़कंप का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनराजपुर ग्राम पंचायत के बाबा कुटी निवासी धनीराम यादव (60) पुत्र भरोसे रविवार को रोज की तरह अपनी भैंस लेकर बांध के किनारे स्थित रेता में चराने जा रहे थे। बाढ़ के पानी के बीच वे भैंस के सहारे घाघरा नदी के नाले को पार करने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान भैंस ने अचानक नदी में डुबकी लगाकर तैरना शुरू कर दिया। जिससे भैंस की पूंछ से धनीराम की पकड़ छूट गई और वे नदी के गहरे पानी में समा गए। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। मामले में दूसरे दिन भी शाम तक राज्य आपदा प्रबंधन बल की टीम और स्थानीय गोताखोर नदी में लगातार खोजबीन करते रहे, लेकिन खबर लिखे जाने तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस और प्रशासन की ओर से तलाश अभियान लगातार जारी है।

घर में घुसकर नगदी व जेवरात उठा ले गए चोर

जरवलरोड, बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खासेपुर घाघराघाट डाक बंगला के निवासी सोमनाथ पुत्र राजेन्द्र प्रसाद के घर में बीती रविवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित द्वारा पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि वह और उनका परिवार रात में खाना-पीना खाकर सो रहे थे, तभी मौका पाकर अज्ञात चोर घर में रखा बक्सा उठाकर ले गए। अगली सुबह लगभग चार बजे जब पीड़ित सोकर उठा तो बक्सा गायब देखकर उसने खोजबीन शुरू की। जिसके बाद घर के पीछे खाली बक्सा मिला और उसमें रखे जेवरात गायब थे। चोरी गए सामान में तीन मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ा पायल, एक सोने का हार, दस बिछिया, एक कमर करधनी और पांच हजार रुपये नकद शामिल हैं। पीड़ित सोमनाथ ने जरवलरोड पुलिस से मामले की जांच कर चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें