अधिक से अधिक पौध रोपण कर अमूल्य धरा का करें श्रृंगार : जन जन की भागीदारी, हरित आवरण की तैयारी’ के संकल्प के साथ पौधरोपण अभियान का हुआ शुभारम्भ
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Jul 12, 2026
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील के अनुसार ‘‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण जन अभियान अन्तर्गत प्रदेश में 35 करोड़ तथा जनपद में 63 लाख 12 हजार 600 पौध रोपण अभियान का मुख्य अतिथि राज्य मंत्री, कारागार सुरेश राही ने विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, नानपारा के राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच सुन्दरेशा, निदेशक चीनी मिल नानपारा अखण्ड प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पाण्डेय व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ तहसील महसी के विकास खण्ड तेजवापुर अन्तर्गत कटहा ग्राम समाज भूमि के परिसर के कपि वन में विधिवत पूजन अर्चन के पश्चात हरीशंकरी पौध रोपित कर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कीर्तनपुर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राही ने ‘‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत सभी से अपील की कि संसार के सर्वाधिक पूज्यनीय रिश्ते मॉ के नाम एक पौध लगाकर उसकी देखभाल भी अपनी मॉ की भांति करें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक महसी सुरेश्वर सिंह व विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने कहा कि जलवायु एवं पर्यावरण संरक्षण केे लिए सबसे सरल एवं सर्वाेत्तम उपाय वृक्षारोपण करना है। विधायक द्वय ने आमजन का आहवान किया कि भूमि की उपलब्धा के अनुसार अधिक से अधिक पौध रोपण कर अमूल्य धरा का श्रृंगार करें। जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने आभार ज्ञापित करते हुए बताया की जनपद में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 63 लाख 12 हजार 600 पौध रोपित करने के लिए सुबह से ही बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा हैं। डीएम ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आमजन, जनप्रतिनिधियों, लक्षित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयास से लक्ष्य से अधिक पौधे रोपित किये जायेंगे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, ग्राम प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधियों, संभ्रान्तजन व गणमान्यजन, कृषकों, अधिकारियों, छात्र, छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व आमजन के साथ नीम, पीपल व पाकड़ सहित विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।
ग्राम सेमरहना (भरतपुर) में आयोजित हुआ पौधरोपण कार्यक्रम
बहराइच। जनपद में 63 लाख 12 हजार 600 पौध रोपण अभियान अन्तर्गत तहसील मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत सेमरहना (भरतपुर) मुख्य अतिथि राज्य मंत्री, कारागार श्री सुरेश राही ने विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट अपूर्व दीक्षित व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ विधिवत पूजन अर्चन के पश्चात हरीशंकरी पौध को रोपण किया। उल्लेखनीय है कि जनपद के दूरस्थ ग्राम भरथापुर के हितग्राहियों के विस्थापन हेतु ग्राम पंचायत सेमरहना में भरतपुर स्मार्ट ग्राम का निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राही ने ‘‘एक पेड़-माँ के नाम’’ अभियान के तहत सभी से अपील की कि संसार के सर्वाधिक पूज्यनीय रिश्ते मॉ के नाम एक पौध लगाकर उसकी देखभाल भी अपनी मॉ की भांति करें नाना प्रकार की पर्यावरणीय समस्याओं का सबसे आसान और सुलभ उपाय पौध रोपण है। श्री राही ने आमजन का आहवान किया कि भूमि की उपलब्धता के अनुसार अधिक से अधिक पौध रोपित करें। उन्होंने कहा कि वृक्ष इस सुन्दर धरा के आभूषण है हमें चाहिए कि धरती मां का नाना प्रकार के आभूषणों से श्रृंगार करें तथा अधिक वर्षा हो और अनन्तकाल के मानव का अस्तित्व पृथ्वी पर कायम रहे। जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने आभार ज्ञापित करते हुए बताया की जनपद में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौध रोपित करने के लिए सुबह से ही बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा हैं। डीएम ने हरीशंकरी व सहजन पौध के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि औषधीय गुणों से भरपूर इस पौध में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं जो महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए काफ़ी लाभदायक हैं सभी लोग अपने घर पर सहजन का एक पौध अवश्य लगाएं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, एसडीएम मिहींपुरवा (मोतीपुर) अमिता यादव, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधियों, संभ्रान्तजन व गणमान्यजन मौजूद रहे।
पुलिस लाइन व जनपद के समस्त थानों में किया गया पौधरोपण
बहराइच। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पुलिस लाइन व जनपद के समस्त थानों में वृहद स्तर पर पौधरोपरण किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन परिसर में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारीगण व पुलिस माडर्न स्कूल के बच्चों के साथ पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
राजकीय हाई स्कूल विद्यालय में हुआ भव्य वृक्षारोपण
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सपा विधायक व बीडीओ ने लगाए पौधे
पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प, ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील
कैसरगंज, बहराइच। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत विकास खंड कैसरगंज की ग्राम पंचायत गोड़हिया नंबर-4 स्थित राजकीय हाई स्कूल विद्यालय में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा विधायक आनंद यादव एवं खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार गौतम ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए तथा उपस्थित ग्रामीणों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन