ब्रेकिंग

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

सीएचची विशेश्वरगंज, महसी रिसिया के अधीक्षक को चेतावनी पत्र जारी

लगातार बारिश व चक्रवात से भारी तबाही

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से सावधानी बरतने की अपील

दो ब्लॉकों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Ad

गर्भवती महिलाओं की होगी टीबी स्क्रीनिंग : दो ब्लॉकों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Sep 25, 2026

हर एएनसी विजिट पर होगी जांच, ई-कवच और आरसीएच पोर्टल से रखी जाएगी सीधी निगरानी

बलहा और हुजूरपुर ब्लॉक में चलेगा विशेष अभियान

बहराइच। जिले में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) के दौरान अनिवार्य रूप से टीबी यानि क्षयरोग की स्क्रीनिंग की जाएगी। श्ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्डश् के सहयोग से जनपद के दो विकास खंडों बलहा और हुजूरपुर में इस पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने परियोजना की शुरुआत करते हुए बताया कि गर्भवती महिलाओं में टीबी की समय रहते पहचान करना और तत्काल इलाज सुनिश्चित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इसके तहत हर एएनसी विजिट के दौरान स्वास्थ्यकर्मी महिलाओं में टीबी के संभावित लक्षणों की जांच करेंगे। लक्षण मिलने पर संबंधित महिला की तुरंत आवश्यक जांच कराई जाएगी, उपचार शुरू होगा और आवश्यकता पड़ने पर उच्च स्वास्थ्य केंद्रों के लिए रेफर किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को टीबी स्क्रीनिंग, जांच, उपचार और रिकॉर्डिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। टीबी जांच और उपचार से जुड़ी पूरी जानकारी आरसीएच (रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ) तथा ई-कवच पोर्टल पर दर्ज की जाएगी, जिससे प्रत्येक मरीज की डिजिटल ट्रैकिंग संभव हो सकेगी। इससे मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एम. एल. वर्मा, ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट के राज्य व जिला स्तरीय प्रतिनिधि डीएचईआईओ बृजेश सिंह, डीपीएम मो. राशिद सहित बलहा और हुजूरपुर ब्लॉक के समस्त स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें