महसी विधायक ने निकाली तिरंगा यात्रा : लोगों ने तिरंगा यात्रा पर फूल बरसाकर किया स्वागत
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Aug 11, 2026
बौंडी, बहराइच। महसी विधान सभा में मंगलवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह व नानपारा चीनी मिल के डायरेक्टर अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारी की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। लोगों ने भारत माता की जय व वंदे मातरम के जयकारे लगाए। रमपुरवा स्थित परशुराम मंदिर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने किया। यह पदयात्रा 12 किलोमीटर चलकर ब्लाक प्रांगण महसी पहुंची। बैंड बाजे के साथ बीच हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर यात्रा में शामिल हुए। भारत माता व वंदे मातरम के गगन भेदी जयकारे लगाए गए। कई स्थानों पर लोगों ने तिरंगा यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया। विधायक ने ब्लाक परिसर में लगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिलापट्ट पर पुष्प अर्पित कर यात्रा वीर सपूतों को याद किया। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा ने कहा कि वीर सपूतों का सम्मान करना चाहिए। तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक अरुणेंद्र सिंह अंकित, जिला मंत्री राम निवास जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर रमाकर पांडेय, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ल, विद्याधर बाजपेई, शैलेंद्र सिंह, मुख्तियार चौहान, सर्वजीत सिंह शशिकांत बाजपेई, प्रदीप सैनी, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह तरंगी, संतराम पांडेय, अमरेज सिंह, विनीत जायसवाल, विनोद कुमार, बाल मुकुंद सिंह, बबलू सिंह सहित हजारों लोग तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन