ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: पेंशन हमारा अधिकार है हम इसे लेकर रहेंगे

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक दिवसीय शिक्षक, कर्मचारियों का धरना
पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है तो हम मानसून सत्र में संसद का करेगे घेराव
लखनऊ से आने वाली रथ यात्रा का जरवल, कैसरगंज व टिकोरा मोड़ पर किया गया भव्य स्वागत

बहराइच। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त मंच के बैनर तले लखनऊ से आने वाली रथ यात्रा का जनपद में जरवल, कैसरगंज व टिकोरा मोड़ पर पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वहां से रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय शिक्षक एवं कर्मचारियों द्वारा धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए प्रांतीय संरक्षक उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ राधा कृष्ण पाठक ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों के लिए जरूरी है। शिक्षक समाज निर्माता है। उसे एक स्तरीय जीवन जीने का हक है। सरकार की हठधर्मिता नहीं चलेगी और उसे चाहिए कि सभी कर्मचारी व शिक्षकों को पुरानी पेंशन प्रदान कर दे। संगठन ने जब लड़ाई लड़ी है तो जीत ही हुई है इस बार भी हम जीतेंगे। लखनऊ से रथ के साथ आए संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री एम.सिराजुद्दीन न्यूटन ने कहा कि एक संवेदनशील मुद्दा है। सरकार चेते और इसे अविलंब शिक्षकों कर्मचारियों को दें और हम इसे लेकर रहेंगे। जिलाध्यक्ष व पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के सह संयोजक विद्या विलास पाठक ने कहा कि पेंशन हमारा कर्म सिद्ध अधिकार है इसे हम लेकर रहेंगे। श्री पाठक ने कहा कि आंदोलन के क्रम में हमने 21 मई को मशाल जुलूस निकाला था। इस पर सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं की तो आज हमें धरना देना पड़ रहा है। अगर अब भी सरकार नहीं ध्यान देगी तो हम 21 जून को भारत के सभी राज्यों के राजधानी पर विशाल प्रदर्शन करेंगे। साथ ही यह भी निर्णय संगठन ले चुका है कि जून के बाद भी पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है तो हम मानसून सत्र में संसद का घेराव करेंगे। यह लड़ाई आर-पार की लड़ाई है और इसे हम अंतिम सांस तक लड़ेंगे। संगठन केवल जीतता ही है इतिहास है आज तक संगठन हारा नहीं है। संघ के महामंत्री प्रवीन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पेंशन हमारा अधिकार है हम इसे लेकर रहेंगे। यह सरकार नहीं चेती तो हम इसकी नींव हिला देंगे। धरने को कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेता विष्णु तिवारी, नरेंद्र पाल सिंह, राकेश चौधरी, जी.एन.सिंह ने संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। धरने में शबनम बानो, भानु प्रताप मिश्रा, आशुतोष वर्मा, अश्वनी सिंह, अनीस अहमद, अनुराग मिश्रा, अतुल त्रिपाठी, दुर्गेश श्रीवास्तव, कलीम अहमद, अलीम अहमद, दारा सिंह, शत्रुघ्न वर्मा, यतींद्र द्विवेदी, दिनेश वर्मा, सरजू प्रसाद मिश्रा,उबेदुररहमान,राधेश्याम कनौजिया, रणजीत श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, राम कुमार पांडे, सुनील कुमार पांडे, इजहार उल हक, भूपेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, पेंशन बहाली संयुक्त मंच के आर.सी.चौधरी, संजय मिश्रा, सुनील वर्मा, आर.के.वर्मा, गोपाल शरण सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के संतोष कुमार सिंह, शक्तिधर पाठक, इंद्रजीत सिंह, बसंत कुमार सिंह आदि शिक्षक कर्मचारी नेता उपस्थित रहे। धरने में हजारों कर्मचारी व शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें