ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

सम्मानित किये गये विस्थापित परिवारों के सदस्य : उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Aug 14, 2026

बहराइच। भारत-पाक बंटवारे की भयावह त्रासदी में अपने प्राणों की आहूति देने वाले नागरिकों के सम्मान तथा भयावह त्रासदी का दंश झेलने वाले परिवारों को ढ़ाढस बंधाने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर जनपद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट परिसर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जो शहीद पार्क होते हुए कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में सम्पन्न हुई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सभापति, याचिका समिति, विधान परिषद्, उत्तर प्रदेश अशोक अग्रवाल ने सांसद बहराइच डॉ. आनन्द गोंड, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, भाजपा महामंत्री रणविजय सिंह, संचित सिंह व अन्य अतिथियों के साथ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान विस्थापित परिवारों के सदस्यों सुशील कुमार भल्ला, हरवीर कौर, योगेश कुमार अरोड़ा, धर्मवीर सिंह, जसवीर सिंह व शशि मल्होत्रा को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभाजन की विभीषिका पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी तथा डाक्यूमेन्ट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। चित्र प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि सहित कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों द्वारा अवलोकन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डिम्पल जैन ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वंदेमातरम तथा समापन राष्ट्रगान के गायन से किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, डीडीओ राज कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी विमलेश कुमार व अन्य अधिकारी, क्षेत्र पंचायत प्रमुखगण, गणमान्य व संभ्रान्तजन, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र, मीडिया प्रतिनिधि व बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें