ब्रेकिंग

अभिभावक-शिक्षक संघ का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

सीमा से सटे इलाकों में की गई सघन चेकिंग

जमुनहा खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी शिला स्तम्भ की स्थिति दयनीय

अगस्त क्रांति के अवसर पर विस्तार पूर्वक चर्चा की

संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Ad

पवन अध्यक्ष और राम कृपाल यादव महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित : अभिभावक-शिक्षक संघ का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 9, 2026

बहराइच। जरवलरोड स्थित ठाकुर भगौती सिंह किसान इंटर कॉलेज में रविवार को अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अभिभावक-शिक्षक संघ का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इसमें पवन कुमार सिंह को अध्यक्ष और राम कृपाल यादव को महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद (नेता जी) ने की। संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्रा ने किया। चुनाव अधिकारी ने दोनों पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। इसके बाद मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया। विद्यालय के प्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यालय के बेहतर संचालन और शैक्षिक व्यवस्था में सहयोग की अपील की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। महामंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि अभिभावकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान शिक्षक एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राम लल्ला, कुंवर आनंद प्रताप सिंह ‘लाल बाबू’, विवेक मिश्रा, ललित कुमार दीक्षित, महेंद्र पाल, प्रदीप कुमार, विजय कुमार, मनीष यादव, ओमप्रकाश वर्मा, अशोक कुमार, इनेक यादव, मोहम्मद लाम, आशीष सिंह, रमेश गौतम, केशव राम यादव, सत्रोहन यादव, श्याम बिहारी यादव समेत विद्यालय का समस्त शिक्षक स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें