ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक

एक के पैर में लगी गोली, दो अन्य गिरफ्तार

शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म दिन मनाया गया

प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार व चुतर्थ शुक्रवार को आयोजित होगा माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद

बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी, फसल क्षति का लिया जायजा

Ad

पूर्ण आंगनबाड़ी केन्द्रों को जनोपयोग में लाया जायें : डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Sep 28, 2026

बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला पोषण समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बीडीओ व सीडीपीओ को निर्देश दिया कि ऐसे आंगनबाड़ी केन्द्र जिनका निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, उन भवनों का लोकार्पण जनप्रतिनिधियों से कराकर उन्हें जनोपयोग में लाया जाय। डीएम ने कहा कि अवशेष भवनों का निर्माण मासान्त नवम्बर तक पूर्ण करा लिया जाय। बीडीओ व सीडीपीओ को निर्देश दिया गया ग्राम के भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर बाला पेन्टिंग, पोषण वाटिका तथा केन्द्र के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं का अनिवार्य रूप से सत्यापन किया जाय। संभव अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा वीएचएसएनडी सत्र की सघन व प्रभावी निगरानी के निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम प्रधान के साथ-साथ गांव के प्रभावशाली लोगों का भी सहयोग प्राप्त करते हुए प्रगति में सुधार लाया जाय। सैम मैम बच्चों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि चिन्हित बच्चों का मानक के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाय तथा अतिकुपोषित बच्चों को एन.आर.सी. में भर्ती कराकर उन्हें आवश्यकतानुसार पोषण एवं उपचार उपलब्ध कराएं। डीएम ने निर्देश दिया कि ऑगनबाड़ी कार्यकर्ती व आशा बहू के माध्यम से चिन्हित बच्चों की प्रभावी मॉनीटरिंग करायी जाये साथ ही ऑगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं के माध्यम से सैम-मैम बच्चों की मां को ध्यान में रखते हुए उनको बढ़िया पोषण उपलब्ध कराते हुए उसका सेवन करने के लिए भी प्रेरित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, स्ट्रा मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर श्रीमती नीतू रानी, सीएमओ डॉ संजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री निहारिका विश्वकर्मा, बीएसए आशीष कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला समन्वयक एवं आईसीडीएस सहयोगी पार्टनर्स बैठक मे उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें