ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक

एक के पैर में लगी गोली, दो अन्य गिरफ्तार

शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म दिन मनाया गया

प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार व चुतर्थ शुक्रवार को आयोजित होगा माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद

बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी, फसल क्षति का लिया जायजा

Ad

गोकसी करने वाले शातिर अपराधियों की पुलिस से मुठभेड़ : एक के पैर में लगी गोली, दो अन्य गिरफ्तार

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Sep 28, 2026

तमंचा-कारतूस, नगदी, बाइक व चाकू बरामद

घायल अभियुक्त का है गोकशी के मुकदमों का आपराधिक इतिहास

बीते दिनों हुई गोकसी की घटना का खुलासा

बहराइच। मोतीपुर क्षेत्र में पुलिस टीम की शातिर अपराधियों से मुठभेड़ हुई। जिसमें गोकसी की घटना करने वाले एक अपराधी के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने धर दबोचा। बीते 24 सितम्बर को ग्राम शाहपुर खुर्द थाना मोतीपुर में गोवंश के कुछ अवशेष मिले थे। जिस थाना मोतीपुर में गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा तीन टीमों का गठन किया था। बीती रात मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर द्वारा पुलिस टीम द्वारा जोगनिया बैराज मार्ग स्थित बाढ़ राहत केन्द्र बन्धा मोड़ कंजड़वा के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की गई। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। अभियुक्तों से पूछताछ में घायल अभियुक्त ने अपना नाम सोनू पुत्र मुल्ला निवासी बालापुर थाना रुपईडीहा, दूसरे ने अपना नाम शहजाद उर्फ कलूटे पुत्र रमजान निवासी उचवा बालापुर थाना रुपईडीहा तथा तीसरे ने अपना नाम सोनू पुत्र भुसैली निवासी खैरी दा. शाहपुर खुर्द थाना मोतीपुर बताया। अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद तमंचा, 01 अदद जिन्दा कारतूस, 1940 रुपये नगद, 01 मोटरसाइकिल तथा 03 अदद चाकू बरामद किया गया। घायल अपराधी सोनू के विरुद्ध पूर्व से गोकशी के कई मुकदमे दर्ज है। उसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव एव अन्य अधिकारीगण द्वारा पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें